मेराल में मुखिया के 53 नामांकन हुए

मेराल में मुखिया के 53 नामांकन हुए मेराल(गढ़वा). मेराल में नामांकन के तीसरे दिन सभी 20 पंचायतों से 53 मुखिया प्रत्याशी तथा 200 वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस तरह मेराल में अबतक कुल मुखिया प्रत्याशियों की संख्या 109 हो चुकी है. इसमें गोंदा पंचायत से सबसे अधिक 16 मुखिया प्रत्याशियों ने […]
मेराल में मुखिया के 53 नामांकन हुए मेराल(गढ़वा). मेराल में नामांकन के तीसरे दिन सभी 20 पंचायतों से 53 मुखिया प्रत्याशी तथा 200 वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस तरह मेराल में अबतक कुल मुखिया प्रत्याशियों की संख्या 109 हो चुकी है. इसमें गोंदा पंचायत से सबसे अधिक 16 मुखिया प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. बुधवार को मुखिया प्रत्याशियों में ओखरगाड़ा पश्चिमी से संजय कुमार सिंह, खोरीडीह से अरूण तिवारी, लोआदाग से दिलजान शेख, करकोमा से संध्या देवी, रेजो से लालमणि साह, पड़ुआ से मंजू देवी, लातदाग से सुरेंद्र कुमार, गोंदा से रामजवित प्रजापति सहित 53 मुखिया प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










