नागरिक ने प्रशासन को हराया

नागरिक ने प्रशासन को हराया गढ़वा. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से फैंसी फुटबॉल मैंच का आयोजन किया गया. उक्त मैच प्रशासन बनाम नागरिक के बीच खेला गया. इसमें नागरिक की टीम ने प्रशासन को 2-0 से पराजित कर दिया. प्रशासन की ओर से डीइओ रामयतन राम ने कप्तानी की. […]
नागरिक ने प्रशासन को हराया गढ़वा. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से फैंसी फुटबॉल मैंच का आयोजन किया गया. उक्त मैच प्रशासन बनाम नागरिक के बीच खेला गया. इसमें नागरिक की टीम ने प्रशासन को 2-0 से पराजित कर दिया. प्रशासन की ओर से डीइओ रामयतन राम ने कप्तानी की. प्रशासन की टीम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमेरिकन रविदास, जिला योजना पदाधिकारी अरूण कुमार द्विवेदी, डीएसई बृजमोहन प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डीएन सिंह शामिल थे. जबकि नागरिक की टीम से उदय नारायण तिवारी कप्तान, नंदकुमार गुप्ता, विनोद कमलापुरी, करीमन बघेल, संजय प्रसाद, मुकेश कुमार आदि शामिल थे. रेफरी की भूमिका अरविंद कुमार व उदघोषक की भूमिका अरूण पांडेय ने निभायी. पुरस्कार वितरण भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय व जिला ओलिंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा ने किया.रिपोर्ट-जितेंद्र सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










