स्वच्छ भारत-स्वच्छ बचपन अभियान शुरू

Published at :14 Nov 2015 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ भारत-स्वच्छ बचपन अभियान शुरू

स्वच्छ भारत-स्वच्छ बचपन अभियान शुरू14जीडब्ल्यूपीएच40-अक्षय पात्र की शुरूआत करते डीएन सिंहगढ़वा. बाल दिवस के मौके पर पूरे जिले में स्वच्छ भारत-स्वच्छ बचपन अभियान की शुरुआत की गयी है. इसके तहत 19 नवंबर तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों व उसके पोषक क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलायी जायेगी. अभियान का उदघाटन समाज कल्याण पदाधिकारी देवेंद्र नारायण […]

विज्ञापन

स्वच्छ भारत-स्वच्छ बचपन अभियान शुरू14जीडब्ल्यूपीएच40-अक्षय पात्र की शुरूआत करते डीएन सिंहगढ़वा. बाल दिवस के मौके पर पूरे जिले में स्वच्छ भारत-स्वच्छ बचपन अभियान की शुरुआत की गयी है. इसके तहत 19 नवंबर तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों व उसके पोषक क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलायी जायेगी. अभियान का उदघाटन समाज कल्याण पदाधिकारी देवेंद्र नारायण सिंह ने चेतना व बेलचंपा आंगनबाड़ी केंद्रों से की. इस मौके पर उन्होंने केंद्रों में अक्षय पात्र रखा, जिसमें ग्रामीणों से पोषक फल व सब्जियों का दान करने का आग्रह किया गया. साथ ही श्री सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्रों में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरूआत की. उन्होंने मौके पर उपस्थित सीडीपीओ व पर्यवेक्षिका को निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र व आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाये तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें. उन्होंने केंद्र में आनेवाले बच्चों के पोषण स्तर की जांच करने, माताओं व अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने को कहा. इस मौके पर बेलचंपा व फरठिया आंगनबाड़ी केंद्र में फलदार पौधे भी लगाये गये. इस अवसर पर सीडीपीओ नीता चौहान, पर्यवेक्षिका प्रतिमा कुमारी, राणा तब्बसुम, शिमला कुमारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola