गढ़वा ने रामगढ़ को 8-0 से हराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2015 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में गढ़वा की महिला टीम ने रामगढ़ को आठ शून्य से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है. गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के सचिव जीनाहुद्दीन खां ने रांची से प्रभात खबर को बताया कि गढ़वा फुटबॉल महिला टीम का […]
विज्ञापन
गढ़वा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में गढ़वा की महिला टीम ने रामगढ़ को आठ शून्य से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है.
गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के सचिव जीनाहुद्दीन खां ने रांची से प्रभात खबर को बताया कि गढ़वा फुटबॉल महिला टीम का मैच रामगढ़ के साथ खेला गया, जिसमें गढ़वा ने आठ शून्य से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. गढ़वा की ओर से रितू पन्ना ने तीन गोल,कलौडिया मिंज ने एक गोल,सुशीका ने दो गोल,श्वेता हसा पूर्ति ने एक गोल किया. श्री खान ने बताया की इस जीत के बाद गढ़वा टीम का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. और शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम की टीम के साथ सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा. टीम की जीत पर गढ़वा के खेल प्रमियों ने हर्ष जताते हुये बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










