मंदिर बनाने की जिद करने पर पति ने पीटकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
मंदिर बनाने की जिद करने पर पति ने पीटकर किया घायल

शराब के नशे में पति ने पत्थर से पीटा, शरीर व सिर में गंभीर चोटें आयीं

विज्ञापन

शराब के नशे में पति ने पत्थर से पीटा, शरीर व सिर में गंभीर चोटें आयीं प्रतिनिधि, गढ़वा बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव में एक महिला को उसके पति ने शराब के नशे में पत्थर से मारकर घायल कर दिया. घायल महिला कौशल्या देवी (पति अवधेश यादव) को गंभीर अवस्था में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कौशल्या ने बताया कि वह अपने पति अवधेश यादव से घर में एक मंदिर बनवाने की जिद कर रही थी. इसी बात को लेकर उसका पति आक्रोशित हो गया. इसके बाद शराब के नशे में धुत अवधेश ने उसे पत्थर से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस हमले में कौशल्या के शरीर और सिर पर गंभीर चोटें आयीं है. कौशल्या ने बताया कि घटना के बाद मदद नहीं मिलने पर वह अकेले ही अस्पताल की ओर निकल गयी और रास्ते में बेहोश होकर गिर गयी, जिसके बाद किसी ने उन्हें पानी पिलाया. इसके बाद वह घायल अवस्था में पैदल ही सदर अस्पताल पहुंची, जहां ड्यूटी पर तैयात चिकित्सकों ने महिला का इलाज शुरू कर दिया है. चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola