गढ़ फाटक के पास जलजमाव से नारकीय स्थिति

Updated:
विज्ञापन
गढ़ फाटक के पास जलजमाव से नारकीय स्थिति

गढ़ फाटक के पास जलजमाव से नारकीय स्थिति

विज्ञापन

नाली की सफाई व जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से परेशानी प्रतिनिधि, रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक रंका गढ़ फाटक के पास नाली जाम होने के कारण नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गयी है. नाली की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नाली का पानी मुख्य रास्ते पर जमा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों सहित दूर-दराज से आने वाले सैलानियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रंका गढ़ परिसर के अंदर मां भगवती मंदिर और ठाकुरबाड़ी मंदिर स्थित है, जहां प्रतिदिन सुबह-शाम दर्जनों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं. फाटक के पास जलजमाव के कारण श्रद्धालुओं को गंदा पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. स्थानीय निवासी शिवाजी सिंह ने बताया कि रंका गढ़ एक ऐतिहासिक धरोहर है. इसी गढ़ फाटक से होकर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है और लोग राजा के महल (गढ़) को देखने आते हैं. ऐसी जगह पर गंदगी का अंबार प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है. बता दें कि एनएच-343 के किनारे से थाना मोड़ से करीब आधा किलोमीटर दूर तक की नाली का पानी बहते हुए गढ़ फाटक के पास पहुंचता है. निकास बंद होने के कारण यहां जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. गंदे पानी के जमाव से उठ रही दुर्गंध ने राहगीरों का चलना दूभर कर दिया है. स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब इस समस्या के समाधान और नयी नाली निर्माण की मांग की है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गढ़ फाटक जैसे महत्वपूर्ण स्थल की साफ-सफाई और जल निकासी सुनिश्चित नहीं की गयी, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola