धूमधाम से मनी दीपावली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2015 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रकाश का पर्व दीपावली अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजा कर मां लक्ष्मी व गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की. दीपावली को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया. देर […]
विज्ञापन
नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रकाश का पर्व दीपावली अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजा कर मां लक्ष्मी व गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की. दीपावली को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया. देर रात तक बच्चों ने जमकर पटाखे फोड़े.
दीपावली को लेकर अनुमंडल मुख्यालय में काफी चहल-पहल रहा. मिठाइयों की दुकानों पर खूब भीड़ देखी गयी. शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली की धूम रही. जगह-जगह जुआ भी खेला गया. कई जगहों पर मारपीट की घटनाएं भी हुई. हालांकि पुलिस की चौकसी के कारण जुआरी लुक-छिप कर खेले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










