बढ़ी दर से मजदूरी भुगतान के नर्दिेश

बढ़ी दर से मजदूरी भुगतान के निर्देश गढ़वा. राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में बढ़ाये गये मजदूरी दर के अनुसार गढ़वा जिले में भी कुशल एवं अकुशल मजदूरों को दी जानेवाली मजदूरी की जांच की जा रही है. सरकार की ओर से पूर्व के मजदूरी दर में संसोधन किया गया है. नयी मजदूरी दर […]
बढ़ी दर से मजदूरी भुगतान के निर्देश गढ़वा. राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में बढ़ाये गये मजदूरी दर के अनुसार गढ़वा जिले में भी कुशल एवं अकुशल मजदूरों को दी जानेवाली मजदूरी की जांच की जा रही है. सरकार की ओर से पूर्व के मजदूरी दर में संसोधन किया गया है. नयी मजदूरी दर के अनुसार अकुशल मजदूरों को 225 रुपये प्रतिदिन व 5850 रुपये मासिक, अर्धकुशल मजदूर को 240 रुपये प्रतिदिन या 6240 रुपये मासिक, कुशल मजदूरों को 310 रुपये प्रतिदिन या 8060 रुपये मासिक, अतिकुशल मजदूरों को 360 रुपये प्रतिदिन या 9360 रुपये मासिक तथा लिपिकीय कार्य के मजदूरों को 310 प्रतिदिन या 8060 रुपये मासिक देने के निर्देश दिये गये हैं. लेकिन इसका पालन गढ़वा जिले में नहीं किया जा रहा है. राज्य सरकार ने गढ़वा जिले में इसे कड़ाई से पालन कराने के लिए श्रम अधीक्षक को पत्र लिखकर निर्देशित किया है. इसमें कहा गया है कि सभी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों व निर्माण कार्यों आदि की जांच कर यह सुनिश्चित करें कि उन्हें नयी दर के अनुसार भुगतान हो रहा है या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










