आमिर रजा ने अर्चना का समर्थन किया

आमिर रजा ने अर्चना का समर्थन किया गढ़वा. बरडीहा से जिप सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल करनेवाले आमिर रजा ने अर्चना प्रकाश का समर्थन करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अर्चना प्रकाश ही बरडीहा का सही विकास कर सकती हैं, इसलिए उन्होंने उनका समर्थन करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि […]
आमिर रजा ने अर्चना का समर्थन किया गढ़वा. बरडीहा से जिप सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल करनेवाले आमिर रजा ने अर्चना प्रकाश का समर्थन करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अर्चना प्रकाश ही बरडीहा का सही विकास कर सकती हैं, इसलिए उन्होंने उनका समर्थन करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि नाम वापसी तिथि को वे अपना नामांकन वापस ले लेंगे. इसके पूर्व श्री आमिर रजा अर्चना प्रकाश के जुलूस में शामिल हुए और उनके साथ समाहरणालय पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल करने में सहयोग किया. इस अवसर पर महेंद्र यादव, मकसूद अंसारी, संजय गुप्ता, अहमद अली, अमानत अंसारी, कुर्बान अंसारी, तपेश्वरी सिंह, मानिक साव, सोहराई पासवान, बालदेव यादव, श्यामलाल ठाकुर, शहादत अंसारी, यासीन अंसारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










