प्रतिमा देवी ने कई गांवों में जनसंपर्क किया

Published at :12 Nov 2015 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिमा देवी ने कई गांवों में जनसंपर्क किया

प्रतिमा देवी ने कई गांवों में जनसंपर्क किया 12जीडब्लूपीएच9-अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क करती प्रतिमा देवीभवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर जिला परिषद पूर्वी सीट से प्रत्याशी प्रतिमा देवी ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान के तहत कई गांव का भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. प्रतिमा देवी ने डुमरसोता, दारीदह, डगर, हरिहरपुर, मझिगांवा, रपुरा आदि […]

विज्ञापन

प्रतिमा देवी ने कई गांवों में जनसंपर्क किया 12जीडब्लूपीएच9-अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क करती प्रतिमा देवीभवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर जिला परिषद पूर्वी सीट से प्रत्याशी प्रतिमा देवी ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान के तहत कई गांव का भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. प्रतिमा देवी ने डुमरसोता, दारीदह, डगर, हरिहरपुर, मझिगांवा, रपुरा आदि गांव का भ्रमण किया. कैलान गांव निवासी विमलेश यादव अपनी पत्नी सह प्रत्याशी प्रतिमा देवी के साथ लोगों से मिलकर उनकी बातों को सुना और कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला, तो वे सभी अधूरे कार्यों को पूरा करायेंगी. प्रतिमा देवी ने कहा कि पिछले पांच वर्ष से लोगों को छोटी-छोटी कामों के लिए भटकना पड़ता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता है. प्रतिमा देवी ने कहा कि पिछले पांच वर्ष में पंचायत से जो लोगों को अपेक्षा थी, वह पूरा नहीं हुआ. इस मौके पर राजेंद्र यादव, दुदुन सिंह, जयनाथ यादव, प्रभु ठाकुर, उदय यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola