काम करके दिखाऊंगा : रामनरेश

काम करके दिखाऊंगा : रामनरेश 12जीडब्ल्यूपीएच26- जनसंपर्क अभियान चलाते रामनरेश चौधरी गढ़वा. मेराल दक्षिणी से जिप सदस्य प्रत्याशी रामनरेश चौधरी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से विकास के नाम पर समर्थन देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि वे दूसरों की तरह झूठे वादे करने में नहीं […]
काम करके दिखाऊंगा : रामनरेश 12जीडब्ल्यूपीएच26- जनसंपर्क अभियान चलाते रामनरेश चौधरी गढ़वा. मेराल दक्षिणी से जिप सदस्य प्रत्याशी रामनरेश चौधरी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से विकास के नाम पर समर्थन देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि वे दूसरों की तरह झूठे वादे करने में नहीं बल्कि करके दिखाने में यकीन करते हैं. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता एक मौका देती है, तो वे अपनी सोच के अनुसार मेराल के दक्षिणी क्षेत्र को विकास से परिपूर्ण कर देंगे. उन्होंने कहा कि जिले के पिछड़े इस क्षेत्र में सड़क, शिक्षा एवं चिकित्सा के साथ सिंचाई के साधन विकसित करने की जरूरत है. इस अवसर पर संतोष चौबे, अरुण कुमार मिश्रा, इंद्रदेव चौधरी, बिहारी चौधरी, रमेश चौधरी, राहुल चौबे, ब्रजेशधर दुबे, मानदेव बैठा, नंदू रजक, देवनाथ चौधरी, सुबोध कांत चौबे, अतुल पांडेय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










