एसडीपीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2015 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : नगरऊंटारी एसडीपीओ मनीष कुमार मंगलवार की सुबह एक दुर्घटना में बाल-बाल बच गये. एसडीपीओ सरकारी कार्य से रांची जा रहे थे. इसी दौरान गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर हरैया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक (सीजी11एबी 3130)ने उनके वाहन में धक्का मार दिया. इससे एसडीपीओ का सूमो विक्टा वाहन आगे के […]
विज्ञापन
गढ़वा : नगरऊंटारी एसडीपीओ मनीष कुमार मंगलवार की सुबह एक दुर्घटना में बाल-बाल बच गये. एसडीपीओ सरकारी कार्य से रांची जा रहे थे. इसी दौरान गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर हरैया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक (सीजी11एबी 3130)ने उनके वाहन में धक्का मार दिया. इससे एसडीपीओ का सूमो विक्टा वाहन आगे के हिस्से से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
गाड़ी में सवार एसडीपीओ मनीष कुमार बाल-बाल बचे. सूमो क ो धक्का लगने की घटना के बाद ट्रक के चालक ने गाड़ी को आगे तुरंत रोककर खलासी के साथ भाग गया. सूचना मिलने के बाद गढ़वा थाना प्रभारी निरंजन कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने एसडीपीओ को दूसरे वाहन से लेकर गढ़वा पहुंचे. ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा दुर्घटना के संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










