रमना में मुखिया के लिए 38 नामांकन

रमना में मुखिया के लिए 38 नामांकन रमना(गढ़वा). त्रिस्तरीय नामांकन चुनाव के पांचवें दिन विभिन्न प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ रोड शो करते दिखे. इससे रमना बस स्टैंड से प्रखंड कार्यालय तक गहमा गहमी रही. प्रत्याशी स्थानीय मंदिरों में माथा टेकते नजर आये. मंगलवार को 38 मुखिया ने निर्वाची पदाधिकारी दयानंद कारजी के समक्ष नामांकन […]
रमना में मुखिया के लिए 38 नामांकन रमना(गढ़वा). त्रिस्तरीय नामांकन चुनाव के पांचवें दिन विभिन्न प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ रोड शो करते दिखे. इससे रमना बस स्टैंड से प्रखंड कार्यालय तक गहमा गहमी रही. प्रत्याशी स्थानीय मंदिरों में माथा टेकते नजर आये. मंगलवार को 38 मुखिया ने निर्वाची पदाधिकारी दयानंद कारजी के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. साथ ही 81 वार्ड सदस्यों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इसी तरह चार मुखिया तथा 19 वार्ड सदस्यों के लिए परचा की बिक्री की गयी. इसमें मुखिया पद के लिए बहियार कला से अजय कुमार, सिलीदाग से शीला देवी, मड़वनिया से स्वीटी वर्मा, हारादाग कला से भोला साव, लल्लू साव, पप्पू साव, गम्हरिया से जशवंत पासवान, भागोडीह से उमेश कुमार सिंह आदि ने नामांकन पत्र भरे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










