लीड...पारा शक्षिक भी लगेंगे चुनाव कार्य में : उपायुक्त

लीड…पारा शिक्षक भी लगेंगे चुनाव कार्य में : उपायुक्त प्रतिनिधि, गढ़वा. पंचायत चुनाव में मतदानकर्मियों की कमी को देखते हुए पारा शिक्षक भी चुनाव कार्य में लगाये जायेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग से निर्देश प्राप्त होने के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को पत्रकार वार्ता में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ए […]
लीड…पारा शिक्षक भी लगेंगे चुनाव कार्य में : उपायुक्त प्रतिनिधि, गढ़वा. पंचायत चुनाव में मतदानकर्मियों की कमी को देखते हुए पारा शिक्षक भी चुनाव कार्य में लगाये जायेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग से निर्देश प्राप्त होने के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को पत्रकार वार्ता में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ए मुत्थु कुमार ने बताया कि जिले में 1200 मतदानकर्मियों को लगाया जाना है. प्रथम चरण के लिए रंका अनुमंडल से ही बैलेट बॉक्स एवं मतदान सामग्री का वितरण पीठासीन पदाधिकारियों के बीच किया जायेगा. इसके लिए दो दिन पूर्व ही अनुमंडल मुख्यालय रंका में सारी सामग्री पहुंचा दिया जायेगा. 20 नवंबर को भंडरिया, बड़गड़ व चिनिया के पीठासीन पदाधिकारियों के बीच मतदान सामग्री का वितरण किया जायेगा और उसी दिन सभी पीठासीन पदाधिकारियों को कलस्टर तक पहुंचा दिया जायेगा. वहीं रंका व रमकंडा के पीठासीन पदाधिकारी 21 को सामग्री का उठाव क रेंगे और कलस्टर के लिए रवाना होंगे. 22 को मतदान से पूर्व सभी चुनाव कर्मी बूथों तक पहुंच जायेंगे. प्रथम चरण में 479 बूथों पर होंगे चुनावप्रथम चरण में पांच प्रखंडों के 38 पंचायतों में 479 बूथों पर मतदान कार्य संपन्न कराया जायेगा. प्रथम चरण में कुल 479 बूथों में से 125 संवेदनशील व 348 अति संवेदनशील बूथ हैं. इन बूथों के लिए बनाये गये 244 भवन अति संवदनशील व 89 भवन संवेदनशील स्थानों पर हैं. मात्र दो भवन ही सामान्य घोषित किये गये हैं. मात्र छह बूथ ही सामान्य ही हैं. उपायुक्त ने बताया कि प्रथम चरण में मतदान कार्य संपन्न कराने के लिये तैयारी की जा रही है. छह बूथों को बदलने का आग्रहउपायुक्त ने बताया कि भंडरिया प्रखंड के छह एवं रंका प्रखंड के दो अति सुदूरवर्ती गांव में स्थित बूथ को बदलने का आग्रह राज्य निर्वाचन आयोग से किया गया है. विधि व्यवस्था की समस्या एवं सड़कों की खराब स्थिति को देखते हुए बूथ को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का आग्रह किया गया है. इनमें भंडरिया के प्रावि सनया बिचला टोला, प्रावि पोलपोल, प्रावि कुटकु, प्रावि तुरेर पश्चिमी एवं प्रावि तुरेर खपरी महुआ टोला शामिल हैं. जबकि रंका के प्रावि सिंजो एवं उप्रावि बेरियादामर बूथ को भी बदलने का आग्रह किया गया है. सभी को मिलेगी सुरक्षा : एसपी इस मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने सबों को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में अभी टीपीसी एवं माओवादी सहित किसी भी नक्सली गतिविधि की सक्रियता नहीं है. सिर्फ बूढ़ापरास के क्षेत्र में छतीसगढ़ से सटता है, वहीं सक्रियता की सूचना मिल रही है. शेष स्थानों पर शांति व्यवस्था कायम है. उन्होंने कहा कि जो संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथ घोषित किये गये हैं, वहां पर विशेष सतकर्ता बरती जायेगी. उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले में कुछ सुरक्षाकर्मियों की कमी है, जो चुनाव से पहले उपलब्ध हो जायेंगे. चुनाव कार्य में होमगार्ड के जवानों को भी लगाया जायेगा. चुनाव को लेकर लगातार सभी क्षेत्रों में एलआरपी अभियान चलायी जा रही है. इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमेरिकन रविदास एवं मीडिया कोषांग प्रभारी देवेंद्र नारायण सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










