रेडस्टार करेगा झारखंड का नव निर्माण

Published at :22 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
रेडस्टार करेगा झारखंड का नव निर्माण

22जीडब्ल्यूपीएच10- पत्रकार वार्ता करते माले रेडस्टार के पदाधिकारीगढ़वा. भाकपा(माले) रेडस्टार के महासचिव केएन रामचंद्रम तथा राज्य सचिव वशिष्ठ तिवारी ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर झारखंड के नवनिर्माण के लिए उनके पार्टी प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की. स्थानीय आदर्श गेस्टहाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी विश्रामपुर विधानसभा […]

विज्ञापन

22जीडब्ल्यूपीएच10- पत्रकार वार्ता करते माले रेडस्टार के पदाधिकारीगढ़वा. भाकपा(माले) रेडस्टार के महासचिव केएन रामचंद्रम तथा राज्य सचिव वशिष्ठ तिवारी ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर झारखंड के नवनिर्माण के लिए उनके पार्टी प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की. स्थानीय आदर्श गेस्टहाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से डॉ अनिल मिस्त्री व डालटनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र से बिहारीराम चंद्रवंशी को चुनाव मैदान में खड़ा किया है. उनके प्रत्याशियों को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि विश्रामपुर विस क्षेत्र से उनके उम्मीदवार डॉ अनिल मिस्त्री की जीत तय है. उन्होंने कहा कि यदि भाकपा(माले) रेडस्टार चुनाव जीतती है, तो वह राज्य में आत्मनिर्भर बनानेवाली अर्थव्यवस्था देगी. पत्रकार वार्ता में राजेंद्र चौधरी, दिनेश चौधरी, सदीक अंसारी, शिव कुमार रवि, राजेंद्र शर्मा, लेयाकत अंसारी, देवधारी भुइयां, कईल राम, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola