शिवपूजन यादव ने दौरा किया

Published at :22 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
शिवपूजन यादव ने दौरा किया

कांडी(गढ़वा): विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपूजन यादव ने कांडी प्रखंड के लमारी, बलियारी, चोका, कांडी बाजार, चटनिया, पतिला सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपने लिये वोट मांगंे. उन्होंने कहा कि पूरे विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता उन्हें तीसरे विकल्प के रूप में देख रहे […]

विज्ञापन

कांडी(गढ़वा): विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपूजन यादव ने कांडी प्रखंड के लमारी, बलियारी, चोका, कांडी बाजार, चटनिया, पतिला सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपने लिये वोट मांगंे. उन्होंने कहा कि पूरे विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता उन्हें तीसरे विकल्प के रूप में देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि अबतक जो भी यहां के जनप्रतिनिधि रहे, उन्होंने क्षेत्र का विकास करने के बजाय सिर्फ अपना विकास किया. यदि वे चुनाव जीते, तो बेरोजगारों को काम की तलाश में बाहर नहीं जाना पड़ेगा. हर खेत में पानी होगी तथा सरकार से लड़ कर सारी सुविधाएं इस क्षेत्र के लिये लायेंगे. जनसंपर्क अभियान में जगदीश पासवान, भरदूल राम, उपेंद्र राम, सीताराम चौधरी, भरत यादव, नंदू मेहता, इंतजार खान, शमसुद्दीन खां सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola