ePaper

राशन व जमीन लूट को लेकर माले का धरना

Updated at : 07 Mar 2019 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
राशन व जमीन लूट को लेकर माले का धरना

गढ़वा : भाकपा माले के नेतृत्व में बुधवार को राशन और जमीन लूट के विरोध में समाहरणालय पर एकदिवसीय धरना दिया गया. धरना को संबोधित करते हुए माले नेत्री सुषमा मेहता ने कहा कि पूरे जिले में राशन और जमीन लूटने वाली ताकतों के साथ राजनेता व प्रशासनिक अधिकारियों का गठजोड़ जारी है. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

गढ़वा : भाकपा माले के नेतृत्व में बुधवार को राशन और जमीन लूट के विरोध में समाहरणालय पर एकदिवसीय धरना दिया गया. धरना को संबोधित करते हुए माले नेत्री सुषमा मेहता ने कहा कि पूरे जिले में राशन और जमीन लूटने वाली ताकतों के साथ राजनेता व प्रशासनिक अधिकारियों का गठजोड़ जारी है. उन्होंने कहा कि जीका बरडीहा के डीलर मानदेव पासवान गांव के लाभुकों का लगातार राशन गबन करते आ रहा है. पीड़ित लोग अधिकारियों व सरकार से शिकायत करते रहे मगर उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

उन्होंने कहा कि उक्त डीलर को स्वास्थ्य मंत्री का संरक्षण प्राप्त है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के जांच प्रतिवेदन से साबित हो रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री डीलर के बचाव में लगे हुए हैं. सुषमा मेहता ने कहा कि महिलाएं डीलर के दरवाजे पर जाती हैं तब उक्त डीलर द्वारा धमकियां दी जाती है . इसी तरह कई जगहों पर गरीबों की जमीन लूटने का काम दबंगों द्वारा किया जा रहा है़ वैसे भुक्तभोगी पदाधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा कर थक चुके हैं. बावजूद पीड़ितों का कोई नहीं सुननेवाला है. पूरे जिले में गरीब और कमजोर लोगों को जमीन से बेदखल करने की सरकार और शासन प्रशासन का गठजोड़ बना हुआ है.
जिला कमेटी सदस्य वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि पॉस मशीन खरीदने भी बड़े पैमाने परघोटाला उजागर हुआ, लेकिन भाजपा के शासन में यह दब गया है. जमीन लूट के खिलाफ राशन लूट के खिलाफ पूरे जिले की जनता को आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाना चाहिए. जिला कमेटी सदस्य अख्तर अंसारी ने कहा कि गरीबों की जमीन और राशन तो लूटी जा रही है, मगर यह सरकार पूरे समाज में नफरत और सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने की लगातार कोशिश कर रही हैं.
वरिष्ठ नेता किशोर कुमार ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ने वाले को गिरफ्तार किया जाये और मूर्ति तोड़ने वाले का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों पर से फर्जी मुकदमे वापस लिया जाना चाहिए. कार्यक्रम को सोबरन मेहता, सत्येंद्र पाल, रामनाथ राम, महेंद्र राम, सुरदीप पाल, नंदकिशोर राम, संजय पाल, सत्येंद्र सिंह, रिंकू सिंह का नाम शामिल है़ सभा की अध्यक्षता संजय चंद्रवंशी ने की. धरना स्थल पर मुख्यमंत्री के नाम दंडाधिकारी को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola