झामुमो जिलाध्यक्ष के दामाद की सड़क हादसे में मौत

झामुमो जिलाध्यक्ष के दामाद की सड़क हादसे में मौत
प्रतिनिधि, रंका रंका थाना क्षेत्र के बरवाही गांव के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज (वार्ड नंबर पांच) निवासी श्रीकांत कुमार रवि उर्फ बिट्टू (40 वर्ष) के रूप में की गयी है. मृतक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष शंभू राम के दामाद थे और छत्तीसगढ़ में ही शिक्षा विभाग में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार, श्रीकांत शुक्रवार रात रामानुजगंज से बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल चामा (गढ़वा) जा रहे थे. इसी दौरान बरवाही गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश जुट गयी है.
पूर्व मंत्री ने दी श्रद्धांजलि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झामुमो के जिलाध्यक्ष शंभू राम के दामाद बिट्टू की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










