चुनाव को लेकर उत्साह बनाये रखें कार्यकर्ता

Updated at : 01 Feb 2019 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को लेकर उत्साह बनाये रखें कार्यकर्ता

भाजपा की गढ़वा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन गढ़वा : केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी की उपस्थिति में दो फरवरी को चंदवा में होनेवाले लोकसभा की क्लस्टर बैठक को लेकर भाजपा के गढ़वा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया़. इसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कर्नल संजय सिंह तथा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सह […]

विज्ञापन

भाजपा की गढ़वा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

गढ़वा : केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी की उपस्थिति में दो फरवरी को चंदवा में होनेवाले लोकसभा की क्लस्टर बैठक को लेकर भाजपा के गढ़वा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया़. इसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कर्नल संजय सिंह तथा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष उषा पांडेय की उपस्थित थे़.
इस दौरान कार्यकर्ताओं से सुबह से लेकर शाम तक पूरे गढ़वा विधानसभा में हर एक मंडल में जाकर अपेक्षित कार्यकर्ताओं को आने का निमंत्रण दिया गया़, साथ ही बैठक में होनेवाली गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला गया़. इस मौके पर कार्यकर्ताओं को बताया गया कि जिला के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंच-मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, मंडल के सभी पदाधिकारी तथा कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के पदाधिकारी तथा शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक आदि सभी को निर्देश दिया गया कि वे दो फरवरी को लोकसभा व क्लस्टर बैठक में हिस्सा ले़ं, इसमें सभी कार्यकर्ताओं का प्रवेश प्रवेशिका के द्वारा ही होगा़ हर प्रवेशिका का रंग हर स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग रखा गया है़.
कर्नल संजय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी मंडलों में सभी कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह बहुत ही ज्यादा नजर आया़. इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद कुमार चौबे, विवेकानंद उर्फ रिंकू तिवारी, उदय कुशवाहा, चंद्रमणि पाठक, अखिलेश तिवारी, जयप्रकाश चौधरी, लखन चौधरी, चंदन जायसवाल, सूर्यनाथ भुइयां आदि उपस्थित थे़.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola