अस्पताल परिसर की करायें नियमित साफ-सफाई

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 03 Jun 2026 9:42 PM

विज्ञापन

अस्पताल परिसर की करायें नियमित साफ-सफाई

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल नगरऊंटारी व अनुमंडल कार्यालय श्रीवंशीधर नगर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल व कार्यालय की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति व आमजन को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं की स्थिति का अवलोकन किया. अनुमंडलीय अस्पताल नगरऊंटारी के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पायी. अस्पताल में नर्सिंग सामग्री, जांच सामग्री व अन्य आवश्यक संसाधनों को व्यवस्थित तरीके से नहीं रखा गया था. इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुचित्रा कुमारी को सभी सामग्रियों को सुव्यवस्थित रखने तथा अस्पताल परिसर में नियमित एवं पर्याप्त साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान मरीज भर्ती वार्ड एवं महिला वार्ड की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पायी गयी. वहीं कार्यालय कक्ष, प्रयोगशाला (लैब) एवं गलियारों में सफाई का अभाव पाया गया, इसे शीघ्र सुधारने का निर्देश दिया गया. अस्पताल में चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी अपने-अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित पाये गये. अनुपस्थित कर्मियों पर करें आवश्यक कार्रवाई अनुमंडल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्यरत अधिकांश कर्मी उपस्थित पाये गये व कार्यालयी कार्यों का निष्पादन सामान्य रूप से संचालित पाया गया. यद्यपि अमरजीत कुमार सिंह (अनुसेवक) एवं संतोष कुमार पासवान (जिप चालक) अनुपस्थित पाये गये. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित कर्मियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola