गढ़वा: दानरो नदी को पॉल्यूशन फ्री रखने के लिए प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण करते उपायुक्त
Garhwa News: गढ़वा की दानरो नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने औचक निरीक्षण के दौरान नदी किनारे कचरे के ढेर और जलते कचरे से फैल रहे प्रदूषण पर कड़ी नाराजगी जताई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट
Garhwa News: गढ़वा की जीवनरेखा मानी जाने वाली दानरो नदी को प्रदूषणमुक्त और स्वच्छ रखने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने बुधवार को दानरो नदी में फेंके जा रहे कचरे की भयावह स्थिति का खुद स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नदी के अलग-अलग हिस्सों में बड़े पैमाने पर अवैज्ञानिक और लापरवाहीपूर्ण तरीके से कचरा फेंका हुआ पाया गया. सबसे गंभीर बात यह रही कि कई स्थानों पर कचरे के ढेरों में आग लगी हुई थी, जिससे भारी मात्रा में धुआं निकल रहा था और आसपास के वातावरण में प्रदूषण फैल रहा था.
उपायुक्त ने दिए निर्देश
इस बदहाल स्थिति को देख उपायुक्त ने गहरी नाराजगी और चिंता जताई. उपायुक्त ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त लहजे में निर्देश दिया कि दानरो नदी और उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी परिस्थिति में कचरा न फेंका जाए, उन्होंने कहा कि नदियों को स्वच्छ बनाए रखना और पर्यावरण का संरक्षण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर बरती जाने वाली लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
सुखबाना कचरा प्रबंधन स्थल का लिया जायजा
नदी क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद उपायुक्त सीधे सुखबाना स्थित कचरा प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) के लिए चिन्हित स्थल पर पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मौके पर ही उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को निर्देश दिए, डीसी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र से निकलने वाले समस्त गीले और सूखे कचरे को केवल निर्धारित सुखबाना डंपिंग यार्ड में ही डंप किया जाए. साथ ही, वहां कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण (प्रोसेसिंग) की व्यवस्था जल्द ही सुनिश्चित की जाए, जिससे कि शहर और नदी दोनों को प्रदूषण से बचाया जा सके.
नागरिकों से की अपील
उपायुक्त मिश्रा ने कहा कि जनस्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए जिले की कचरा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग (निगरानी) करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कचरे के निष्पादन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का टास्क सौंपा है. इसके साथ ही जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे एक स्वच्छ और स्वस्थ गढ़वा के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं. नदी, नालों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने से पूरी तरह परहेज करें.
ये भी पढ़ें…
JTET में भोजपुरी-मगही पर रार: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खोला मोर्चा, दिया ये तर्क
रांची के बहुबाजार-सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाई ओवर का काम सिर्फ 37%, 14 जून को खत्म हो रही डेडलाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










