स्कूल में अवैध शुल्क वसूली की जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन
स्कूल में अवैध शुल्क वसूली की जांच की मांग

स्कूल में अवैध शुल्क वसूली की जांच की मांग

विज्ञापन

भवनाथपुर. भवनाथपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कथित अवैध शुल्क व विद्यार्थियों के मानसिक उत्पीड़न को लेकर अभिभावकों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की. बुधवार को अनुराज होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में अभिभावकों ने अपनी शिकायतें सार्वजनिक रूप से रखीं. उन्होंने बताया कि पांच मई 2026 को उपायुक्त को लिखित शिकायत दी गयी थी, जांच का आदेश जारी हुआ था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. अभिभावकों ने आरोप लगाया कि ट्यूशन और परीक्षा शुल्क के अलावा वार्षिक शुल्क, बिल्डिंग फंड, विविध शुल्क और रीजनल ऑफिसर फंड के नाम पर प्रति छात्र लगभग सात हजार रुपये अतिरिक्त वसूले जाते हैं. स्कूल में करीब 1300 विद्यार्थी हैं, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 91 लाख रुपये अतिरिक्त राशि वसूली जाती है. अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की कि शुल्क वसूली की स्वतंत्र जांच कराई जाये. प्रेसवार्ता में सुनील पांडेय, रामकुमार प्रजापति, नित्यानंद पाठक, संजय कुमार, गोरखनाथ चौधरी, विमलेश यादव, वरुण विहारी यादव, आलोक राज सहित अन्य अभिभावक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola