गढ़वा में गैंगवार की आशंका, दो लोगों के शव मिले

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में दो लोगों के शव मिले हैं. आशंका जाहिर की जा रही है कि गैंगवार में दोनों की हत्या की गयी है. दोनों के शव बेलहरा गांव के पास से मिले हैं. इनकी पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के रंका गांव के आशीष तिवारी और भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मेरौनी […]
गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में दो लोगों के शव मिले हैं. आशंका जाहिर की जा रही है कि गैंगवार में दोनों की हत्या की गयी है. दोनों के शव बेलहरा गांव के पास से मिले हैं. इनकी पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के रंका गांव के आशीष तिवारी और भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मेरौनी गांव की हिमांशु तिवारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि आशीष तिवारी कुख्यात अपराधी था. उस पर कई कांडों में शामिल होने का आरोप था. वहीं, हिमांशु तिवारी हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मेरौनी गांव निवासी दिनेश तिवारी का बड़ा पुत्रथा. वह करीब तीन माह पहले ही जेल से निकला था.जेल से निकलने के बाद से वहउसीइलाके में रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




