पूर्वी सिंहभूम: सरकारी सिस्टम फेल, लैंपस में अब तक नहीं आया धान का बीज, महंगे दाम पर खरीद रहे किसान
Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Jun 2026 5:03 PM
दुकानों से धान की खरीदारी करते किसान
East SinghBhum News: झारखंड के बहरागोड़ा में मानसून से पहले लैम्पस (LAMPAS) में धान का सरकारी बीज उपलब्ध नहीं हो सका है. रोहिणी पर्व के बाद खेतों को तैयार करने के लिए किसान मजबूरन खुले बाजार से 45 से 50 रुपये प्रति किलो तक महंगे दामों पर स्वर्ण और काला चंपा जैसी किस्मों का बीज खरीद रहे हैं. पूरी रिपोर्ट में देखें बाजार के ताजा दाम.
पूर्वी सिंहभूम से प्रकाश मित्रा की रिपोर्ट
East SinghBhum News, पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम स्थित बहरागोड़ा प्रखंड के लैंपस (LAMPAS) में अब तक धान का बीज उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रोहिणी पर्व बीतने के बाद मानसून की पहली बारिश होते ही किसान खेतों को तैयार करने में जुटने वाले हैं, लेकिन सरकारी स्तर पर बीज न मिलने से वे खुले बाजार से महंगे दामों पर बीज खरीदने को मजबूर हैं. गुरुवार को बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र की बीज दुकानों में किसानों की भारी भीड़ देखी गई, जहां ज्यादातर किसान स्वर्ण प्रजाति के बीज की खरीदारी करते नजर आए.
हमेशा अंतिम समय पर मिलता है सरकारी बीज
स्थानीय किसानों का कहना है कि लैंपस में हमेशा बिल्कुल अंतिम समय पर सब्सिडी दर पर बीज दिया जाता है, जिससे उसका सही लाभ नहीं मिल पाता. यहां के किसान रोहिणी पर्व के बाद पहली बारिश होते ही पारंपरिक रूप से खेती की तैयारी में जुट जाते हैं. किसानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी लैंपस में धान का बीज उपलब्ध कराया जाए ताकि उन्हें बाजार से अधिक खर्च पर बीज न खरीदना पड़े. समय पर सरकारी बीज मिलने से न सिर्फ खेती करने में सुविधा होती है, बल्कि किसानों की आर्थिक बचत भी होती है.
Also Read: पलामू के राजहरा स्टेशन के पास मालगाड़ी 15 बोगियां पलटीं, ट्रेनों की आवाजाही ठप
प्रभारी बोले- अब तक नहीं मिला है कोई निर्देश
इस संबंध में जब लैंपस के प्रभारी असित कुमार दे से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से अभी तक धान का बीज उपलब्ध कराने की दिशा में किसी प्रकार का दिशा-निर्देश या आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है. निर्देश आते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
धान बीज की किस्म मूल्य (प्रति किलो)
काला चंपा 50 रुपये
सुपर श्यामली 48 रुपये
ललाट 46 रुपये
स्वर्ण 45 रुपये
जीबी वन 45 रुपये
Also Read: Kharsawan: शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में कुड़माली भाषा की निशुल्क कक्षाएं आयोजित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










