River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जानें इसके फीचर्स

River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स (Image: River Indie)
क्या आप एक लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं? River Indie ई-स्कूटर शानदार बैटरी, 196 किमी की रेंज और 90 किमी/घंटा टॉप स्पीड के साथ एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. जानें इसके सभी फीचर्स और कीमत.
इंडियन ऑटोमोबाइल टू-व्हीलर मार्केट में पेट्रोल के साथ-साथ अब लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर जा रहे हैं. कई सारी कंपनियां ग्राहकों के लिए दमदार रेंज और शानदार फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मार्केट में उतारे हैं, उन्हीं में से एक नाम River Indie का आता है. इस ई-स्कूटर के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं, क्योंकि हीरो, टीवीएस और बजाज जैसे ब्रांडों ने अपना वर्चस्व बना रखा है. इस आर्टिकल में हम आपको रिवर इंडी के बारे में बताएंगे. यदि आप एक शानदार बैटरी वाला स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया चॉइस बन सकती है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
River Indie e-Scooter: बैटरी और चार्जिंग
रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर परफॉर्मेंस और रेंज के मामले में टीवीएस, ओला, एथर, बजाज और हीरो की आने वाले स्कूटरों से कम नहीं है. इसमें कंपनी द्वारा 2 बैटर विकल्प ऑफर किए जाते हैं, जिसमें 750kW और 480kW शामिल हैं. बड़ी बैटरी यानि 750kW को 0 से 80 पर्सेंट चार्ज करने के लिए 5 घंटे का समय देना पड़ता है, जबकि छोटी वाली 480kW को 0-80 पर्सेंट चार्ज होने में 8 घंटे लगते हैं.
River Indie e-Scooter: परफॉर्मेंस और रेंज
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4kW बैटरी की ग्रेडेबिलिटी 18 deg है. इसकी सबसे खास बात यह है कि सिर्फ 3.7 सेकंड में यह गाड़ी 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसके अलावा इसका पीक पावर 6.9kW यानि 9 BHP है. रिवर इंडी का टॉप-स्पीड 90 kmph है, जबकि इसका IDC रेंज 196 किलोमीटर है.
ये भी पढ़ें:Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले देखें इसके फीचर्स
River Indie e-Scooter: कनेक्टेड और स्टोरेज फीचर्स
फोकस्ड राइड और बेहतर विजिबीलीटी के लिए इस ई-स्कूटर में फ्रोस्टेड ट्यूब-लाइट का विकल्प मिलता है. इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलता है, जिससे आप राइड के समय पर हमेशा कनेक्ट रह सकते हैं. आसानी से गाड़ी पार्क करने के लिए रिवर्स और फॉरवर्ड पार्किंग सिस्टम मिलता है. इतना ही नहीं, यह डुअल सस्पेंशन के साथ आता है, जिसके चलते राइडिंग के वक्त काफी आरामदायक एक्सपिरियंस मिलता है. इसमें 21 लीटर का बैकस्पेस स्टोरेज मिलता है, जिसके अंदर 2 हेलमेट आसानी से रख सकते हैं. स्टॉक एंड लॉक फीचर भी आपको मिलेगा.
River Indie e-Scooter: सेफ्टी फीचर्स
इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान कंपनी ने रखा है. रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर में 14 इंच का अलॉय व्हील्स मिलेगा, जो साइज में बड़ा होने का कारण यात्रा के समय ज्यादा सुरक्षित रखता है. इसके अलावा बिल्ट-इन-सेफगार्ड, कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम आगे में फ्रंट ब्रेक के साथ और स्टील से बना हुआ चेसिस जैसे फीचर्स मिलते हैं.
River Indie e-Scooter: कीमत
रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 1,52,499 रुपये है. हालांकि, कीमत के मामले में यह महंगा स्कूटर जरूर है, लेकिन आपको बढ़िया रेंज, पावरफुल बैटरी, सेफ्टी और परफॉर्मेंस चाहिए, तो यह बढ़िया ऑप्शन बन सकता है.
ये भी पढ़ें:163km रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया कमाल, 50 हजार यूनिट बनाकर रचा नया मुकाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










