रांची के जगन्नाथ महोत्सव में पटमदा के कलाकारों ने नटुआ नृत्य से मोहा मन

Updated:
विज्ञापन
फोटो, नटुआ डांस में शामिल कलाकार. | Prabhat Khabar Network

फोटो, नटुआ डांस में शामिल कलाकार. | Prabhat Khabar Network

रांची जगन्नाथ महोत्सव में पटमदा के कलाकारों ने पारंपरिक नटुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। झारखंड की इस विलुप्त होती लोक संस्कृति को बचाने की पहल की गई है।

विज्ञापन

पटमदा. रांची में आयोजित जगन्नाथ महोत्सव-2026 के चौथे दिन गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम प्रखंड स्थित ‘विनायक छऊ एंड नटुआ डांस सोसाइटी’ के कलाकारों ने पारंपरिक नटुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी. कलाकारों की जीवंत शैली और पारंपरिक वेशभूषा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. दल नेता विश्वदेव महतो ने कहा कि झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का हिस्सा रहा नटुआ नृत्य विलुप्ति की ओर बढ़ रहा है. उनकी संस्था इसे संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकारी और सामाजिक सहयोग से इस अमूल्य धरोहर को जीवित रखा जा सकेगा. मौके पर मुख्य रूप से विश्वदेव महतो, विनायक महतो, नरेश उरांव,श्रीपद उरांव, रबी उरांव, जीशु महतो, अनिल सहिस एवं फटिक महतो आदि कलाकार मौजूद थे.


विज्ञापन
Dilip Chandra Poddar

लेखक के बारे में

By Dilip Chandra Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola