राकेश राजभर हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से सुलझाया केस

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Siwan News : राकेश राजभर हत्याकांड: अजीत राम गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Siwan News : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के हरिहर छपरा गांव में बुधवार को युवक राकेश राजभर की गला रेतकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले का खुलासा किया. एसपी ने बताया कि 3 जून 2026 को हरिहर छपरा निवासी राकेश राजभर की अज्ञात अपराधियों द्वारा गला काटकर हत्या कर दी गई थी. घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने स्वयं तथा सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. वहीं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच भी कराई गई.
पुलिस ने अजीत राम को दबोचा
उन्होंने बताया कि सिसवन थाना में प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. तकनीकी विश्लेषण, वैज्ञानिक साक्ष्य और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अजीत राम को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान घूरघाट निवासी अजीत राम, पिता उमा राम उर्फ उमाशंकर राम के रूप में हुई है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है. एसपी पुरन कुमार झा ने कहा कि जिले में गंभीर अपराधों के त्वरित अनुसंधान और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है. किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.सिसवन थाना के थानाध्यक्ष पु.अ.नि. चितरंजन कुमार के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई को सफल बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










