Garhwa: समाहरणालय में खुला आम बिक्री केंद्र, सांसद, उपायुक्त और विधायकों ने किया उदघाटन

आम बिक्री केंद्र पर मौजूद पलामू सांसद बीडी राम व अन्य
Garhwa: गढ़वा समाहरणालय में आम बिक्री केंद्र की शुरुआत की गई. उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद, उपायुक्त और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस पहल का उद्देश्य स्थानीय आम उत्पादकों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य उपलब्ध कराना है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…
Garhwa: बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित आम फलों की बिक्री के लिए गुरुवार को गढ़वा समाहरणालय परिसर में विशेष कैनोपी (आम बिक्री केंद्र) का शुभारंभ किया गया. इस केंद्र का उदघाटन पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम, उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, गढ़वा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी एवं भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया.
किसानों को बिचौलिए से मिलेगी मुक्ति
उद्घाटन के अवसर पर महिला एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) द्वारा कैनोपी के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपजाए गए उन्नत किस्म के आमों की बिक्री शुरू की गई. अधिकारियों ने बताया कि मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़े ग्रामीण इलाकों के आम उत्पादक किसानों के लिए यह पहल मील का पत्थर साबित होगी. इसके जरिए किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और उन्हें अपनी फसल का बेहतर बाजार व उचित मूल्य सीधे उपलब्ध हो सकेगा.
नागरिकों से यहीं से आम खरीदने की अपील
इस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के कई वरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इनमें डीआरडीबी (जिला ग्रामीण विकास शाखा) के परियोजना पदाधिकारी दीपक पासवान, सहायक परियोजना पदाधिकारी विकास कुमार वर्मा, जेएसएलपीएस के डीपीएम विमलेश कुमार शुक्ला सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थीं. उपस्थित अतिथियों ने महिला एफपीओ के इस प्रयास की सराहना की और आम नागरिकों से स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित आम खरीदने की अपील की.
ये भी पढ़ें…
Garhwa: 7.5 लाख की फिरौती के लिए पाइप फिटर का अपहरण, पुलिस ने 5 घंटे में ही कराया मुक्त
गढ़वा सदर अस्पताल का ब्लड बैंक बदहाल: गर्मी में बिना एसी-पंखे के रक्तदान करने को मजबूर लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










