परसा थाना पुलिस की बड़ी सफलता, मवेशी चोरी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर
Saran News : परसा मवेशी चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी, अन्य आरोपियों की जांच तेज
परसा (सारण) से मोहम्मद युसूफ की रिपोर्ट
Saran News : परसा थाना कांड संख्या 300/26 में दर्ज मवेशी चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी किया गया मवेशी, एक मोटरसाइकिल तथा तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया.पुलिस सूत्रों के अनुसार, मवेशी चोरी की घटना को लेकर परसा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया.कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया.
चार आरोपियों से बरामद सामान
पूछताछ और जांच के बाद उनकी संलिप्तता मवेशी चोरी मामले में पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तार आरोपितों में वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदनगर डाली किनारा गांव निवासी मुस्ताक अहमद का पुत्र मो. अरमान, मो. जुमराती मियां का पुत्र मो. लतीफ, परसा थाना क्षेत्र के सगुनी गांव निवासी इंदु नट का पुत्र सोनू नट तथा बनकेरवा गांव निवासी स्वर्गीय रूपचन माझी का पुत्र किशोरी माझी शामिल हैं.पुलिस ने आरोपितों के पास से एक मवेशी, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं.बरामद सामान को साक्ष्य के तौर पर अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
थानाध्यक्ष ने दी सख्त चेतावनी
वहीं, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि क्षेत्र में मवेशी चोरी और तस्करी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है. पुलिस का कहना है कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










