सावन त्रयोदशी पर शिल्हौरी शिव मंदिर में हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक, अव्यवस्था से परेशान हुए लोग

Updated:
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए महिला श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें | Prabhat Khabar Network

सावन मास की त्रयोदशी पर मढ़ौरा के शिल्हौरी शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. अल सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, लेकिन भीषण भीड़ में सुरक्षा और व्यवस्था चरमरा गई, जिससे आम भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

सावन मास की त्रयोदशी के अवसर पर मंगलवार को मढ़ौरा के ऐतिहासिक शिल्हौरी शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. तड़के सुबह दो बजे से ही शिवभक्त लंबी कतारों में लग गए थे. पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा. दूर-दराज से पहुंचे हजारों भक्तों ने विधि-विधान के साथ बाबा पर जलार्पण किया. कई श्रद्धालु एक दिन पहले से ही मंदिर परिसर में डेरा डाले हुए थे.

भीषण भीड़ के बीच सुरक्षा के दावे धरातल पर नाकाफी साबित हुए. मंदिर के बाहर पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी नाम मात्र की दिखने से अफरातफरी का माहौल रहा. पुलिस बल केवल मंदिर के अंदरूनी हिस्से तक सीमित नजर आया.

मंदिर कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण कतारबद्ध व्यवस्था बार-बार टूटी. स्थानीय लोगों की मनमानी से आम भक्तों को खासी परेशानी उठानी पड़ी, जबकि प्रबंधन के वालंटियर भी बहुत कम संख्या में दिखे.


विज्ञापन
मनोकामना सिंह

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन