सारण: शंभु कमलाकर मिश्र और संजय सिंह के निधन से भाजपा-संघ परिवार में शोक

Updated:
विज्ञापन

शोक व्यक्त करते भाजपा व संघ परिवार के सदस्य

सारण में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. वरिष्ठ शिक्षाविद शंभु कमलाकर मिश्र और जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह का निधन हो गया है. सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दोनों के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया.

विज्ञापन

Saran News: सारण के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक 84 वर्षीय शंभु कमलाकर मिश्र तथा जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह के निधन से भाजपा एवं संघ परिवार में शोक की लहर है. सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने दोनों के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया.

शंभु कमलाकर मिश्र के निधन पर जताया शोक

शंभु कमलाकर मिश्र के निधन पर उनके परिजनों से बातचीत करते हुए सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि उनके लगभग चार दशक के राजनीतिक जीवन में शंभु जी का स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीय मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा. शिक्षक होने के साथ-साथ उन्होंने समाज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया.

उन्होंने कहा कि शंभु कमलाकर मिश्र की मधुर वाणी, मुस्कुराता व्यक्तित्व और आत्मीय संबोधन सदैव स्मरणीय रहेगा. छपरा के सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास में मिश्र परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. ब्राह्मण स्कूल और सोहम संस्कृत विद्यालय जैसी संस्थाओं के माध्यम से परिवार ने समाज को महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं.

संजय सिंह के निधन को भी बताया व्यक्तिगत क्षति

वहीं जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह के निधन पर सांसद रूडी ने कहा कि वे चार दशकों से उनके समर्पित कार्यकर्ता साथी रहे. उनका हंसमुख व्यक्तित्व और आत्मीय व्यवहार हमेशा याद आएगा. उनका आकस्मिक निधन भी व्यक्तिगत क्षति है.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि ई. सतेंद्र सिंह, विवेक सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, मदन कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह एवं शांतनु कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिश्र टोली स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस दौरान लोगों ने दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

इसे भी पढ़ें: 2130 करोड़ से बदलेगी बिहार के इन 3 पर्यटन स्थलों की तस्वीर, जानिए सरकार का मेगा प्लान


विज्ञापन
Nadim Ahmad

लेखक के बारे में

By Nadim Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन