सारण के मढ़ौरा में भाकपा ने निकाली जागरूकता पदयात्रा, दिल्ली रैली में शामिल होने की अपील

Updated:
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की मढ़ौरा शाखा ने दिल्ली में 1 सितंबर को होने वाली रैली की तैयारी में जागरूकता पदयात्रा निकाली. पदयात्रा के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर नारेबाजी की गई.

विज्ञापन

Saran News: आगामी 1 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली की सफलता को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की मढ़ौरा बहुआरापट्टी शाखा की ओर से मंगलवार को जागरूकता पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा बहुआरापट्टी से शुरू होकर देव बहुआरा, दयालपुर, पूर्णाडीह, ननफर और रेपुरा समेत कई गांवों से होकर गुजरी. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग को लेकर नारेबाजी की. वहीं किसानों, मजदूरों, छात्रों और नौजवानों से बड़ी संख्या में दिल्ली रैली में शामिल होने की अपील की गयी.

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना

पदयात्रा के दौरान भाकपा जिला सचिव रामबाबू सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है. उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से निजात पाने के लिए 1 सितंबर की दिल्ली रैली में जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. उन्होंने किसानों, मजदूरों, छात्रों और नौजवानों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की.

कई गांवों से होकर गुजरी जागरूकता पदयात्रा

भाकपा की ओर से निकाली गयी पदयात्रा बहुआरापट्टी से शुरू होकर देव बहुआरा, दयालपुर, पूर्णाडीह, ननफर और रेपुरा समेत कई गांवों से होकर गुजरी. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को रैली के मुद्दों की जानकारी दी और दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.

पदयात्रा में प्रो. रजाक हुसैन, डॉ. नुसरत अली, अरमान हुसैन, खुशबून खातून, मीना खातून, वीरेंद्र सिंह, शैरून्न खातून, प्रेम सुंदर मांझी, शमसुद्दीन और मंसूर आलम समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें: 2130 करोड़ से बदलेगी बिहार के इन 3 पर्यटन स्थलों की तस्वीर, जानिए सरकार का मेगा प्लान


विज्ञापन
मनोकामना सिंह

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन