East Singhbhum News : शिक्षक उत्पीड़न के खिलाफ एआइडीएसओ का जुलूस
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 17 May 2025 11:12 PM
शिक्षक उत्पीड़न के खिलाफ एआइडीएसओ का जुलूस
घाटशिला. गुरुवार को कोलकाता के विकास भवन में आंदोलनरत शिक्षकों पर पुलिस द्वारा क्रूर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को झाड़ग्राम में छात्र संगठन एआइडीएसओ के नेतृत्व में एक जुलूस निकाल गया. मौके पर संगठन की जिला सचिव अनिंदिता बेरा और जिला अध्यक्ष तापस जाना मौजूद थे. तापस ने कहा तुरंत योग्य शिक्षकों को स्कूलों में वापस लाकर सरकारी शिक्षा प्रणाली की बदहाल स्थिति से स्कूलों को बचाने की जरूरत है, वरना भविष्य में और बड़ा आंदोलन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










