चाकुलिया में सुबह-सुबह 14 लाख के गहनों की लूट, बहरागोड़ा जाने वाली सड़क पर मिली बाइक

लूट के बाद दुकान मालिक से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand Crime News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया में 14 लाख रुपए की लूट हुई है. लूट में इस्तेमाल की गई बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली है.
Jharkhand Crime News|चाकुलिया, राकेश कुमार : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के सुबह-सुबह 14 लाख रुपए के गहनों की लूट हो गई है. प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित पिताजुड़ी चौक में सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे सोना दुकानदार से यह लूट हुई है.
सुबह 8 बजे के करीब सोना कारोबारी से हुई लूट
सोना दुकानदार उत्तम साव धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित महुलीशोल के निवासी हैं. प्रतिदिन की तरह सुबह लगभग 8:00 बजे बाइक से वे पिताजुड़ी चौक स्थित दुकान पर पहुंचे. दुकान का ताला खोलने लगे, तो देखा कि ताला का छेद बंद है. इसे देखकर वे पास के एक दुकानदार के पास गए और उसे बता रहे थे कि किसी ने ताला के छेद में बालू और फेवीक्विक डालकर उसे बंद कर दिया है.
2 बाइक सवार डिक्की तोड़कर ले उड़े सोने के गहने
इसी बीच, बाइक पर सवार होकर 2 युवक मौके पर पहुंचे. उत्तम साव की बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे गहनों से भरा बैग लेकर भाग गए. बैग में लगभग 100 ग्राम सोने के जेवरात तथा 4 से 5 किलो चांदी के जेवरात थे. अपराध को अंजाम देने के बाद लुटेरे जब भाग रहे थे, तभी एक युवक की नजर उन पर पड़ी. उसने लुटेरे का कॉलर पकड़ लिया, लेकिन किसी तरह लुटेरे भागने में सफल रहे.

श्यामसुंदर थाने की पुलिस जांच में जुटी
मामले की सूचना श्यामसुंदरपुर थाने की पुलिस को दी गई. श्यामसुंदरपुर थाना के एसआई नरेश राम मामले की छानबीन में जुट गए हैं. गहनों की लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बहरागोड़ा जाने वाली सड़क पर बांसदा के समीप एनएच के किनारे खड़ी मिली है. पुलिस उस बाइक के सहारे लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
सीसीटीवी नहीं होने का लुटेरों ने उठाया फायदा
दुकान के पास मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया है कि लुटेरों ने हेलमेट भी नहीं पहना था. अंदाजा लगाया जा रहा है कि लुटेरे काफी समय से सोना दुकान और उसके मालिक की रेकी कर रहे थे. सोना दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं होने का भी लुटेरों ने फायदा उठाया. दुकानदार ने अपनी दुकान के भीतर सीसीटीवी कैमरा लगाया है, लेकिन बाहर नहीं.
Also Read
सोने के जेवर समेत 2.35 लाख के सामान की चोरी
न्यू पंचवटी ज्वेलर्स लूट मामले में गढ़वा से पकड़े गये चार आरोपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




