राखा कॉपर-चास नाला सड़क घेरने का प्रयास, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
राखा कॉपर-चास नाला सड़क घेरने का प्रयास, ग्रामीणों का प्रदर्शन

अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, उग्र आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन

जादूगोड़ा.

राखा कॉपर कॉलोनी से चास नाला जाने वाली सरकारी सड़क को घेरने का आरोप ग्रामीणों ने एक पूंजीपति पर लगाया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने माझी बाबा लिटा राम मुर्मू के नेतृत्व में शुक्रवार को निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम रुकवा दिया. वहीं, घेराबंदी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क चास नाला तक जाने का एकमात्र मुख्य मार्ग है, जिसका उपयोग वे वर्षों से दैनिक जरूरतों, स्नान और अंतिम संस्कार के लिए कर रहे हैं. आरोप है कि ग्रामीणों पर मामले से दूर रहने का दबाव बनाया जा रहा है. ग्रामीणों ने इस अतिक्रमण के संबंध में पूर्व में एसडीएम, बीडीओ और अंचल अधिकारी को लिखित रूप से सूचित किया था, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी.

जान देंगे, जमीन नहीं देंगे के नारों के साथ ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जबरदस्ती सड़क को घेरा गया, तो वे अनशन और उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे. विरोध प्रदर्शन में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण, लखी टुडू, दुर्गा पातर, छबि रानी पातर, बाहा बेसरा, मीना मुखी, विराज बेरा, अनिता बेरा, लक्ष्मी कंडेबुरु, खुकू रानी दास, सुमित्रा पात्रो, संध्या मुखी, चाइना दास, भारती पात्रो, पूजा पात्रो, मंजू पात्रो, अंजना पात्रो, जोशीला पातर सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola