ePaper

पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में बोलेरो उड़ाने वाले चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, बच्चा मिश्रा है सरगना

Updated at : 20 Jul 2023 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में बोलेरो उड़ाने वाले चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, बच्चा मिश्रा है सरगना

पुलिस को चोरी का कई सामान भी मिला है. पुलिस गोविंदो के साथी की तलाश कर रही है. जिस कार से सभी देवघर पूजा करने गये थे व गोविंदा डे की है. गोविंदा डे छह माह पूर्व ही जेल से छूटा है.

विज्ञापन

बहरागोड़ा से बोलेरो चोरी कर शहर के युवकों ने ओडिशा में एक दुकान में चोरी को अंजाम दिया. इसके बाद चार युवक कार से देवघर पूजा करने चले गये. वापस लौटने के क्रम में पुलिस ने मंगलवार देर रात कमलपुर में कार सवार चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया. इसमें गिरोह का सरगना गोलमुरी विजय नगर निवासी गोविंदा डे और बागुनहातु निवासी बच्चा मिश्रा समेत उसके दो साथी शामिल हैं. गोविंदो डे और बच्चा मिश्रा की निशानदेही पर बहरागोड़ा से चोरी बोलेरो कार पुलिस ने बरामद कर ली है.

पुलिस को चोरी का कई सामान भी मिला है. पुलिस गोविंदो के साथी की तलाश कर रही है. जिस कार से सभी देवघर पूजा करने गये थे व गोविंदा डे की है. गोविंदा डे छह माह पूर्व ही जेल से छूटा है. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. 15 जुलाई की रात बहरागोड़ा से बोलेरो कार चोरी हो गयी थी. सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को चोरों की तस्वीर मिली थी. पुलिस गोविंदा डे समेत उसके साथियों की तलाश में थी. पुलिस को देवघर से कार से गिरोह के लोगों के लौटने की सूचना मिली मिली थी. इस क्रम में मंगलवार की रात कमलपुर में पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया. छापेमारी में बहरागोड़ा, पटमदा और कमलपुर पुलिस शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola