गालूडीह डैम बंद रहने से गुर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
गालूडीह डैम बंद रहने से गुर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज डैम बंद होने से गुर्रा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ने लगा है. 30 जून से बराज डैम का फाटक बंद है. यहां 92 मीटर तक पानी स्टोर हो चुका है. पोटका प्रखंड के जादूगोड़ा होते हुए बहने वाली गुर्रा नदी गालूडीह (दिगड़ी) के पास सुवर्णरेखा नदी […]

विज्ञापन

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज डैम बंद होने से गुर्रा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ने लगा है. 30 जून से बराज डैम का फाटक बंद है. यहां 92 मीटर तक पानी स्टोर हो चुका है. पोटका प्रखंड के जादूगोड़ा होते हुए बहने वाली गुर्रा नदी गालूडीह (दिगड़ी) के पास सुवर्णरेखा नदी में मिल जाती है.

दिगड़ी संगम स्थल है. बराज डैम का फाटक बंद रहने से गुर्रा नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है. दूर-दूर तक नदी में पानी ही पानी नजर आ रहा है. गुर्रा नदी में कई छोटे-बड़े पुल-पुलिया है, जहां नदी का पानी छूने लगा है.

अगर यही स्थिति रही तो एक-दो दिनों में कई पुल डूब जायेंगे. इस नदी के आसपास के गांवों के ग्रामीण भी सतर्क हो गये हैं. बराज डैम के फाटक बंद हुए चार दिन बीत गये. परंतु अब तक दायीं नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है. जब तक दायीं नहर में पानी नहीं छोड़ा जायेगा तब तक फाटक नहीं खोलने की बात परियोजना पदाधिकारियों ने कही है.

डैम में 92 मीटर लेवल तक पानी स्टोर होने पर मंगलवार दोपहर में डैम का दो फाटक खोल दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola