जानलेवा बन चुकी पुलिया पर ध्यान नहीं

Published at :16 Jul 2013 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
जानलेवा बन चुकी पुलिया पर ध्यान नहीं

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में ग्रामीण कार्य विभाग के तहत लगभग 76 लाख की लागत से केरूकोचा से बड़ामारा सड़क पर छह किमी सड़क मरम्मत का कार्य हो रहा है, परंतु इसी सड़क पर मुराल गांव के पास एक जजर्र पुलिया मौत को आमंत्रण दे रही है. यह पुलिया कभी भी ध्वस्त होकर एक बड़ी […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में ग्रामीण कार्य विभाग के तहत लगभग 76 लाख की लागत से केरूकोचा से बड़ामारा सड़क पर छह किमी सड़क मरम्मत का कार्य हो रहा है, परंतु इसी सड़क पर मुराल गांव के पास एक जजर्र पुलिया मौत को आमंत्रण दे रही है.

यह पुलिया कभी भी ध्वस्त होकर एक बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है, परंतु इस पुलिया की मरम्मत या फिर निर्माण पर विभाग का ध्यान नहीं है. जानकारी हो कि इस पुलिया में एक बड़ा होल गया है. होल धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है. दो जगहों पर पुलिया दब गयी है. ऐसे में बड़ी मुश्किल से वाहन पार करते हैं. पुलिया पर बने होल में अब तक कई बाइक सवार गिर कर जख्मी भी हो चुके हैं.

आशंका है कि इसी बरसात में यह पुलिया ध्वस्त हो जायेगी. सड़क ठप हो जायेगी, इतनी बड़ी लागत से सड़क की मरम्मत कर क्या फायदा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola