कांग्रेस ने कालचिती के लिए ट्रांसफॉर्मर दिलाया

Published at :16 Jul 2013 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने कालचिती के लिए ट्रांसफॉर्मर दिलाया

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के बांधडीह गांव के 77 परिवार इस प्रचंड गरमी में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से परेशान थे. शैलेन मन्ना, मंगल गोराई, बदन हेंब्रम, पवन मन्ना, दिनेश मन्ना, बबलू गोराई ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की, परंतु किसी ने भी ध्यान नहीं […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के बांधडीह गांव के 77 परिवार इस प्रचंड गरमी में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से परेशान थे.

शैलेन मन्ना, मंगल गोराई, बदन हेंब्रम, पवन मन्ना, दिनेश मन्ना, बबलू गोराई ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की, परंतु किसी ने भी ध्यान नहीं दिया. थक हार कर कांग्रेस के राज्य सभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु से बात की, तब जाकर 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर मिला.

बांधडीह में 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर एक माह पूर्व जल गया था. इससे उसकी जगह पर 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर मिला है. मंगलवार को ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर को घाटशिला से गालूडीह ले गये. इस मौके पर कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोरचा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मो जलील, चेतन शर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola