बहरागोड़ा में कंटेनर पर सोये चालक की करंट से मौत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में एनएच 33 के किनारे खड़े कंटेनर संख्या एचआर 66 ए- 3145 के चालक नेमपाल सिंह की बिजली के कंरट से मौत हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह की है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. कंटेनर के खलासी धर्मेद्र सिंह ने बताया कि पांच […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में एनएच 33 के किनारे खड़े कंटेनर संख्या एचआर 66 ए- 3145 के चालक नेमपाल सिंह की बिजली के कंरट से मौत हो गयी.
घटना गुरुवार की सुबह की है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. कंटेनर के खलासी धर्मेद्र सिंह ने बताया कि पांच जून की रात कंटेनर का चालक नेमपाल सिंह खाना खाने के बाद कंटेनर पर सो गया. कंटेनर के ऊपर से बिजली का तार गुजरा था.
सुबह में वह उठा और खड़ा हुआ, तभी वह तार से सट गया और कंटेनर से नीचे गिर पड़ा. जमीन पर गिर कर वह छटपटाने लगा और कुछ देर बाद शांत हो गया. उसकी मौत हो गयी. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव को कब्जे में ले लिया. विदित हो कि एनएच 33 के किनारे इसके पूर्व भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










