करंट की चपेट में आया डंपर, खलासी झुलसा

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता-मुसाबनी मार्ग पर जुड़ी गांव के पास डंपर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. इससे डंपर में आग लग गयी. डंपर के नीचे सो रहा खलासी गुलाब गोप गंभीर रूप से झुलस गया. वह जुड़ी पहाड़ी का रहने वाला है. घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की है. खलासी […]
पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता-मुसाबनी मार्ग पर जुड़ी गांव के पास डंपर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. इससे डंपर में आग लग गयी. डंपर के नीचे सो रहा खलासी गुलाब गोप गंभीर रूप से झुलस गया. वह जुड़ी पहाड़ी का रहने वाला है. घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की है. खलासी को इलाज के लिए टीएमएच जमशेदपुर ले जाया गया.
बताया गया कि जुड़ी के पास सड़क किनारे वेल्डिंग दुकान के बाहर मरम्मत के लिए डंपर (ओआर04एच-7172) खड़ा था. खलासी डंपर के नीचे सोया था. इसी दौरान ड्राइवर डंपर का डाला उठाने लगा. इससे डाला 11 हजार वोल्ट के तार से सट गया. तार टूट कर डंपर पर गिरा, जिससे डंपर के चारों चक्के में आग लग गयी. खलासी करंट से गंभीर रूप से झुलस गया. घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी अशोक राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और खलासी को एमजीएम भेजा. यहां से बेहतर इलाज के लिए उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




