स्कूल-कॉलेज के पास तंबाकू व गुटखा दुकानों की सूची सौंपे : सीओ

Edited by ABHISHEK
Updated:
विज्ञापन

अंचल कार्यालय परिसर में राजस्व उपनिरीक्षकों की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता अंचल अधिकारी कपिलदेव ठाकुर ने की. बैठक में लगान वसूली, राजस्व ग्रामों में ग्राम प्रधान के रिक्त पदों पर बहाली. उत्तराधिकार से संबंधित दाखिल-खारिज मामलों पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा: अंचल कार्यालय परिसर में राजस्व उपनिरीक्षकों की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता अंचल अधिकारी कपिलदेव ठाकुर ने की. बैठक में लगान वसूली, राजस्व ग्रामों में ग्राम प्रधान के रिक्त पदों पर बहाली. उत्तराधिकार से संबंधित दाखिल-खारिज मामलों पर चर्चा की गयी. सीओ ने अप्रैल में अब तक 8.9 प्रतिशत लगान की वसूली की गयी है. राजस्व ग्रामों में ग्राम प्रधान के रिक्त पदों के लिए 16 आवेदन प्राप्त हैं, जबकि उत्तराधिकार से संबंधित दाखिल-खारिज के 10 आवेदन आये हैं. सीओ ठाकुर ने निर्देश दिया कि ग्राम प्रधान पद की बहाली के लिए ग्रामसभा का आयोजन कर, आवेदनों की जांच के बाद सप्ताह के भीतर रिपोर्ट जमा की जाये. उन्होंने स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास स्थित तंबाकू और गुटखा बेचने वाली दुकानों की सूची तैयार कर जमा करने का भी निर्देश दिया. इसके अलावा, दाखिल-खारिज से संबंधित सभी लंबित आवेदनों का जल्द निबटारा करने का निर्देश भी राजस्व उपनिरीक्षकों को दिया. बैठक में सीआइ ब्रजेंद्र उपाध्याय, विजय कुमार ठाकुर, स्नेहलता मुर्मू, राजेश कुमार, नरेश हेंब्रम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHISHEK

लेखक के बारे में

By ABHISHEK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola