पेड़ से टकरायी बाइक, युवक की मौत

Edited by ABHISHEK
Updated:
विज्ञापन

युवक का ननिहाल बड़ी रणबहियार पंचायत के इटबंधा गांव में है. सोमवार को वहां शादी थी. शामिल होने के लिए वह इटबंधा गया था. देर रात बाइक से गांव खुदी मेरखो लौट रहा था, तभी गम्हरिया हाट के पास बाइक पेड़ से टकरा गयी.

विज्ञापन

दुखद. रामगढ़-हंसडीहा मुख्य मार्ग में गम्हरिया हाट के पास हुई घटना शादी में शामिल होकर देर रात घर लौट रहा था युवक प्रतिनिधि, रामगढ़ रामगढ़-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया हाट के पास सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान छोटी रण बहियार पंचायत के खुदी मेरखो गांव निवासी कमलेश इस्सर के पुत्र रविषेक इस्सर उर्फ कन्ना के रूप में हुई. युवक का ननिहाल बड़ी रणबहियार पंचायत के इटबंधा गांव में है. सोमवार को वहां शादी थी. शामिल होने के लिए वह इटबंधा गया था. देर रात बाइक से गांव खुदी मेरखो लौट रहा था, तभी गम्हरिया हाट के पास बाइक पेड़ से टकरा गयी. मौके पर युवक की मौत हो गयी. शव रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा. सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे. शव को घर ले गये. सूचना मिलने पर पुलिस भी मृतक के घर पहुंची. माता-पिता समेत अन्य परिजन न तो पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए और न ही किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने परिजनों एवं अन्य प्रबुद्ध ग्रामीणों के जिम्मानामा पर शव को औपचारिक रूप से सौंप दिया. युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. वह दूसरे राज्य में जेसीबी चलाने का कार्य करता था. अविवाहित था. ग्रामीणों के अनुसार, वह अपने ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुछ दिन पूर्व ही बाहर से आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHISHEK

लेखक के बारे में

By ABHISHEK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola