शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया यौन शौषण, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग ने अपने माता-पिता के साथ मसलिया थाना आकर बयान दर्ज कराया था
मसलिया. थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी युवक अमित गोराई को पुलिस ने मकरमपुर गांव से गिरफ्तार किया है. इस संबंध में नाबालिग ने अपने माता-पिता के साथ मसलिया थाना आकर बयान दर्ज कराया था. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 49/24 दर्ज किया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी का 20 वर्षीय युवक अमित गोराई के साथ तीन माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था. फोन पर दोनों बातचीत भी करते थे. युवक किशोरी को 6 सितंबर को शादी का प्रलोभन देकर घर से बहला फुसलाकर तमिलनाडु ले गया. कुछ दिन बाद किशोरी ने शादी के लिए युवक को दबाव बनाया तो वह घर पहुंचा कर भाग गया. मसलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यौन शोषण के आरोपी युवक अमित को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










