हरिपुर शाखा नहर में राणाबांध के आगे पानी पहुंचाने की मांग

हरिपुर शाखा नहर में पानी पहुंचाने की मांग करते किसान | Prabhat Khabar Network
रानीश्वर के हरिपुर शाखा नहर में पानी नहीं पहुंचने से धान की रोपाई प्रभावित है. किसानों ने सिंचाई विभाग से जल्द पानी छोड़ने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन होगा.
रानीश्वर : हरिपुर शाखा नहर के राणाबांध के आगे नहर का पानी पहुंचाने की मांग किसानों द्वारा किया जा रहा है. किसानों ने बताया कि हरिपुर शाखा नहर के लखनपुर के पास मिट्टी से बांध दिया गया है. जिससे नहर के आगे पानी नहीं पहुंच रहा है. भारी बारिश नहीं होने से धान रोपाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है. नहर का पानी खेतों तक पहुंचने से टांड़ जमीन पर भी खेती हो सकेगा. किसान शिबू पद राय, मंगल हांसदा, सनत हांसदा, रविलाल हांसदा, मुखिया मुर्मू, राजेश हांसदा, सुमित्रा हेम्ब्रम, दिलीप हांसदा आदि ने बताया कि इस साल अच्छी बारिश नहीं हो रही है और नहर का पानी भी नहीं पहुंच रहा है.
सिंचाई विभाग की ओर से राणाबांध के आगे नहर का पानी नहीं पहुंचाये जाने से आंदोलन किया जाएगा. किसानों का कहना है कि हरिपुर शाखा नहर पक्कीकरण कार्य जहां तक लगभग पूरा हो चुका है कम से कम वहां तक नहर का पानी पहुंचाया जाय. ताकि हमलोग खेती कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By साधन सेन
वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










