धर्मांतरित जनजाति को नहीं मिले एसटी के आरक्षण का लाभ: डॉ राजकिशोर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Oct 2024 12:20 AM

विज्ञापन

प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कहा कि जो धर्मांतरित जनजाति आरक्षण ले रहे हैं वह बंद हो

विज्ञापन

दुमका. जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ राजकिशोर हांसदा ने कहा है कि धर्मांतरित जनजाति को अनुसूचित जनजाति का आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए. उन्होंने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कहा कि जो धर्मांतरित जनजाति आरक्षण ले रहे हैं वह बंद हो. अगर जनजाति धर्म संस्कृति समानता एवं रुड़ी प्रथा को जीवित रखना है तो उनके सर्व धर्म को जीवित रखना होगा. सरकारी नौकरियां पहले से ही कम है. यदि समय रहते धर्मांतरित लोगों को प्रदर्शित नहीं किया गया तो जनजाति समुदाय को नौकरियों का अवसर कभी नहीं मिल पायेगा. इसीलिए हम सभी को जनजाति वर्ग के हित में इस लड़ाई में संयुक्त रूप से साथ आना होगा. कहा कि आज हम जितना है आने वाले दिन में और कम हो जायेंगे. इसलिए जनजाति समाज को एकजुट रहकर अपना अधिकार मिलना चाहिए अन्यथा हम मिट जाएंगे. इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रांत सह संयोजक माइकल मुर्मू, प्रांत संगठन मंत्री कैलाश उरांव, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola