प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर दिवाली मनाने को साहेबगंज तैयार : अनंत ओझा

undefined दुमका : भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा है कि साहेबगंज में गंगा पुल बन जाने से जिले और पूरे संताल परगना क्षेत्र के लाेगों का 70 साल का सपना साकार हो जायेगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह अप्रैल के साहेबगंज दौरे को विपक्ष द्वारा लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव से जोड़े जाने पर आपत्ति […]
दुमका : भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा है कि साहेबगंज में गंगा पुल बन जाने से जिले और पूरे संताल परगना क्षेत्र के लाेगों का 70 साल का सपना साकार हो जायेगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह अप्रैल के साहेबगंज दौरे को विपक्ष द्वारा लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव से जोड़े जाने पर आपत्ति जाते हुए कहा कि यह एक साल से प्रतीक्षित था और इसमें कई तकनीकी बाधाएं आयीं, जिसे दूर किया गया. फिर उत्तरप्रदेश चुनाव आ गया.
अनंत ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिया पूरा साहेबगंज जिला दिवाली मनाने को तैयार है. उन्होंने कहा कि इससे इस इलाके के विकास की रफ्तार तेज होगी.
विपक्ष की आलोचना पर अनंता ओझा ने कहा कि उनके कारण 70 साल तक संताल परगना उपेक्षित रहा. अब जब यह विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहा है, तो ये चाहते हैं कि कैसे इसे विकास की रौशनी से दूर रखा जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




