बीमार छात्रा की इलाज के लिये एसकेएमयू के छात्रों ने किया भिक्षाटन

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में स्नाकोत्तर खंड द्वितीय इतिहास विभाग की छात्रा शशि दीपा हांसदा किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं. वर्तमान में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती किया गया है, लेकिन डॉक्टर बेहतर इलाज के लिए उसे बाहर रेफर कर दिया है. छात्रा शशि दीपा हांसदा के परिवार की […]
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में स्नाकोत्तर खंड द्वितीय इतिहास विभाग की छात्रा शशि दीपा हांसदा किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं. वर्तमान में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती किया गया है, लेकिन डॉक्टर बेहतर इलाज के लिए उसे बाहर रेफर कर दिया है. छात्रा शशि दीपा हांसदा के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण पीजी छात्र संघ व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भिक्षाटन कर 5163 रुपये देकर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा. भिक्षाटन में तापेश मिर्धा, सुजाता सुमन, डॉक्टर राय, रवि कुमार, सुजीत कुमार, विरेन कुमार, अजीत कुमार, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




