यादव महासभा ने की 36 प्रतिशत आरक्षण की मांग

Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 12 Apr 2026 11:27 PM

विज्ञापन

इसमें प्रखंड इकाई के पुनर्गठन व विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई. सर्वसम्मति से गौतम दर्बे को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया.

विज्ञापन

जामा. प्रांतीय यादव महासभा झारखंड की जिला दुमका इकाई की ओर से जामा प्रखंड मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवनारायण दर्बे ने की. इसमें प्रखंड इकाई के पुनर्गठन व विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई. सर्वसम्मति से गौतम दर्बे को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. वहीं मुकेश यादव, धनंजय यादव व दिलीप यादव को उपाध्यक्ष, हराधन मरीक को महासचिव और राजीव पंजियारा को कोषाध्यक्ष चुना गया. राजू दर्बे, सुभाष यादव व घोलटन खिरहर को सचिव बनाया गया. बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा के आधार पर झारखंड में 36 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई. साथ ही जातिगत जनगणना के बाद ही चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन कराने का प्रस्ताव लिया गया. सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा और मृत्यु भोज पर रोक लगाने को लेकर भी चर्चा हुई. प्रांतीय महासचिव डॉ अमरेंद्र कुमार यादव ने संगठन को मजबूत करने की जरूरत बतायी. वक्ताओं ने समाज में जागरुकता, एकता और शिक्षा पर बल दिया. मौके पर समाज के लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राम कुमार दर्बे ने किया.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola