नयी शिक्षा नीति से भारत बनेगा विश्व गुरु : डॉ अमरनाथ

Published by : ANAND JASWAL Updated At : 29 May 2026 7:24 PM

विज्ञापन

प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला के आयोजन सचिव वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अमरनाथ सिंह हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका एएन कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के सौजन्य से नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला सह परामर्श सत्र का गुरुवार को शुभारंभ हुआ. प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला के आयोजन सचिव वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अमरनाथ सिंह हैं. कार्यशाला में नयी शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. डॉ अमरनाथ सिंह ने कार्यशाला के उद्देश्य व नयी शिक्षा नीति की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका प्रभावी क्रियान्वयन भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने मेजर, माइनर, एसोसिएटेड कोर, वैल्यू एडेड कोर्स, स्किल इन्हांसमेंट कोर्स, एबिलिटी इन्हांसमेंट कोर्स, प्रोजेक्ट वर्क तथा इंटर्नशिप प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी दी. शुरुआत डॉ प्रदीप कुमार गोराई के मंच संचालन व स्वागत भाषण से हुई. रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं प्रोजेक्ट वर्क को-ऑर्डिनेटर डॉ अनिल कुमार सिंह ने प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप कार्यक्रम की महत्ता बतायी. भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो प्रीतम प्रियेश, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ अभय प्रसाद सिंह, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अनहद लाल तथा गणित विभागाध्यक्ष डॉ बिरेन चंद्र गोराई ने भी विचार रखे. छात्राओं अलका निधि और सुजीला हेंब्रम ने व्याख्यान प्रस्तुत किया. कार्यशाला में डॉ मनोज कुमार, प्रो सुलेमान हांसदा, प्रो केडी मंडल, डॉ मणिकांत मंडल, प्रो यशवंत कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola